डिग्री पार्ट टू का परीक्षा फॉर्म कल तक भर सकेंगे छात्र

Updated at : 14 May 2024 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

विलंब शुल्क के साथ प्रतिष्ठा, सामान्य, आनुषंगिक का परीक्षा फार्म भरने की तिथि विस्तारित की है.

विज्ञापन

दरभंगा. लनामिवि ने डिग्री पार्ट टू सत्र 2022-25 का विलंब शुल्क के साथ प्रतिष्ठा, सामान्य, आनुषंगिक का परीक्षा फार्म भरने की तिथि विस्तारित की है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा के अनुसार सामान्य विलंब शुल्क के साथ अब 16 मई तक फार्म स्वीकार किया जायेगा. कहा कि डिग्री पार्ट वन में उत्तीर्ण या प्रोन्नत छात्र छात्रा पार्ट टू का परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.Inmu.ac.in पर ऑनलाइन भर सकते हैं. परीक्षा प्रपत्र में ऑनलाइन माध्यम से परीक्षार्थी स्वयं 19 से 21 मई तक सुधार कर सकते हैं. छात्रों से कहा है कि परीक्षा प्रपत्र की प्रिंटेड प्रतिलिपि निकाल कर अपने-अपने कालेज में जमा कर दें. प्रधानाचार्यों से कहा है कि छात्र-छात्राओं द्वारा जमा किये गये परीक्षा प्रपत्र की प्रिंटेड प्रतिलिपि सहित एक समेकित सूची अंतिम तिथि के दो दिनों के बाद परीक्षा विभाग में अवश्य जमा करा दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन