राहुल कुमार कर्ण ने संभाला बीडीओ का कार्यभार

पदभार ग्रहण के बाद पत्रकार से बात करते नए बी डी ओ | Prabhat Khabar Network
बेनीपुर के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में राहुल कुमार कर्ण ने पदभार ग्रहण किया। भ्रष्टाचार और विकास कार्यों को गति देना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी।
बेनीपुर. नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार कर्ण ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने पदभार उन्हें सौंपा. ज्ञात हो कि बीडीओ प्रवीण कुमार का तबादला मधुबनी के खुटौना प्रखंड में किया गया है. राहुल कुमार कर्ण इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड एवं सकरा प्रखंड में सेवा दे चुके हैं. नये प्रखंड विकास पदाधिकारी के लिए चुनौतियों का अंबार लगा हुआ है. खासकर विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में जनप्रतिनिधियों और बिचौलिए के कॉकस से निपटना मुश्किल नहीं, तो कठिन जरूर होगा. साथ ही भ्रष्टाचार पर लगाम उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुबोध नारायण पाठक
सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










