मां श्यामा मंदिर न्यास ने दान के जेवरों की कराई जांच, 75.72 ग्राम सोना और 1369 ग्राम चांदी मिली

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर, AI Generated Image

मां श्यामा मंदिर न्यास समिति को दान में प्राप्त गहनों की पारदर्शी प्रक्रिया के तहत जांच और वजन कराया गया. दंडाधिकारी की निगरानी में सोने-चांदी की शुद्धता जांचकर लैब में गलाया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: मां श्यामा मंदिर न्यास समिति को दान में प्राप्त गहनों और जेवरों की पारदर्शी प्रक्रिया के तहत जांच और वजन कराया गया. दंडाधिकारी की निगरानी में जेवरों की शुद्धता जांचने के बाद उन्हें लैब में गलाकर वजन किया गया. इस दौरान 75.72 ग्राम सोना और 1369 ग्राम चांदी प्राप्त हुई, जिसे प्रमाण सहित सुरक्षित अभिरक्षा में रखवा दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

 दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुई पूरी प्रक्रिया

पूरी प्रक्रिया दंडाधिकारी सह अपर समाहर्ता राकेश कुमार और सहायक दंडाधिकारी प्रियंका की मौजूदगी में संपन्न हुई. इस दौरान न्यास समिति के अध्यक्ष प्रो. एसएम झा, उपाध्यक्ष कमला कांत झा, प्र-सह सचिव मधुबाला सिन्हा, कोषाध्यक्ष सह बीडीओ सदर रविरंजन कुमार, सदस्य श्रीपति त्रिपाठी, डॉ. संतोष कुमार पासवान तथा प्रबंधक रमा नाथ झा उपस्थित रहे.

लैब में गलाकर किया गया वजन

दान पेटी और काउंटर से प्राप्त सफेद एवं पीले धातु की पहले शुद्धता की तकनीकी जांच की गई. इसके बाद सभी की मौजूदगी में धातुओं को लैब में गलाकर टुकड़ों के रूप में तैयार किया गया. सुरक्षा व्यवस्था के लिए विश्वविद्यालय थाना पुलिस और तकनीकी जांच के लिए डगरू सेठ ज्वेलर्स की टीम भी मौजूद रही.

शेष गहनों की गणना होगी बाद में

शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही. हालांकि सभी गहनों की गणना और गलाने का कार्य पूरा नहीं हो सका. शेष प्रक्रिया पूरी करने के लिए न्यास समिति की ओर से अगली तिथि निर्धारित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: DMCH में बढ़ा टकराव, तीसरे दिन भी धरने पर डटे कर्मचारी, अधीक्षक को हटाने की मांग तेज



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन