DMCH में बढ़ा टकराव, तीसरे दिन भी धरने पर डटे कर्मचारी, अधीक्षक को हटाने की मांग तेज

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

दरभंगा के डीएमसीएच में कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी है। कर्मचारी अधीक्षक को हटाने और 20 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

DMCH Protest: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में बिहार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. कर्मचारियों ने अस्पताल अधीक्षक को पद से हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

20 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र को पद से हटाने, उनके छह माह के कार्यकाल की जांच कराने तथा उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार को प्रभार से मुक्त कर कार्रवाई करने समेत 20 सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठाई.

कर्मचारी नेताओं ने लगाए आरोप

संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा और मंत्री अजय कुमार ने आरोप लगाया कि अधीक्षक ने अपने कार्यकाल में मनमानी, तानाशाही और कर्मचारी विरोधी रवैया अपनाया है, जिससे अस्पताल की कार्य व्यवस्था प्रभावित हुई है.

कई कर्मचारी रहे धरने में शामिल

धरना-प्रदर्शन में मधु महतो, मो. जमील, मो. सदरे आलम, गजेंद्र यादव, बैद्यनाथ ठाकुर, मनोज कुमार राय, शिखा राज और संगीता कुमारी समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए.

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी

कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा. फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन