Darbhanga News: कचरे की तरह फेंक दी गयी पीएचसी की दवा, वीडियो हो रहा वायरल

Updated at : 15 Sep 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: कचरे की तरह फेंक दी गयी पीएचसी की दवा, वीडियो हो रहा वायरल

Darbhanga News:स्थानीय पीएचसी से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: हायाघाट. स्थानीय पीएचसी से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक्सपायर मेडिसिन कूड़ा-कचरा की तरह फेंका दिख रहा है. हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. कहा जाता है कि मरीजों के देने के बदले लाखों की दवा को बर्बाद कर दिया गया है. इधर, वायरल वीडियो को लेकर पीएचसी प्रभारी ललित कुमार लाल ने बताया कि पीएचसी बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू होने पर पुराने बिल्डिंग से सामानों को शिफ्ट करना था. इसके लिए पीएचसी के सामने अवस्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में एक रूम सामान रखने के लिए कुछ दिनों के लिए लिया गया. उस रूम में अन्य सामानों के साथ-साथ एक्सपायरी मेडिसीन भी रखा गया था. इस बीच दुर्गा पूजा नजदीक आते ही पूजा समिति के अध्यक्ष श्याम चौधरी ने मंदिर का कमरा खाली करने के लिए कहा. इस कारण मंदिर का कमरा खाली किया जा रहा है. कमरा से एक-एक सामान पुनः हॉस्पिटल बिल्डिंग में पहुंचाया जा रहा है. इसमें एक्सपायरी मेडिसीन भी शामिल है. उसीका फोटो व वीडियो साजिश के तहत वायरल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि एक्सपायरी मेडिसीन को नष्ट करने की एक मानक प्रक्रिया है. उसीके अनुरूप उसका विनष्टीकरण किया जाता है. रही बात मरीजों को दवा नहीं मिलने की तो यह सरासर गलत है. पीएचसी समेत किसी भी एपीएचसी में दवा की कमी नहीं है. मरीजों को जरूरी हर दवा दी जा रही है. इधर, लोगों ने का आरोप है कि पीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह लचर है. प्रभारी खुद कभी भी समय पर अस्पताल नहीं आते. मरीजों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है. जब उपचार ही नहीं किया जाता तो दवा कैसे मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन