पीजी थर्ड सेमेस्टर की ग्रुप एवं विषयवार परीक्षा आज से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 11:17 PM
लनामिवि के पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2022-24 की ग्रुप एवं विषयवार परीक्षा बुधवार से शुरू होगी. यह 30 अप्रैल तक चलेगी.
दरभंगा. लनामिवि के पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2022-24 की ग्रुप एवं विषयवार परीक्षा बुधवार से शुरू होगी. यह 30 अप्रैल तक चलेगी. परीक्षाएं दो पालियों में ली जायेगी. परीक्षा क्रमशः 24, 25, 26, 27 व 29 अप्रैल को होगी. वहीं 30 अप्रैल को प्रथम पाली में कला संकाय से जुड़े तथा दूसरी पाली में विज्ञान व वाणिज्य संकाय से जुड़े विषयों के एइसीसी की परीक्षा होगी. परीक्षा को लेकर छात्रों का प्रवेश पत्र विवि ने 22 अप्रैल को ही जारी कर दी है. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली की दोपहर दो बजे से शाम पांच तक चलेगी. परीक्षा के आयोजन को लेकर जिलावार दो-दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. एक केंद्र पर ग्रुप-ए एवं बी-ग्रुप की तथा एक केंद्र पर ग्रुप-सी एवं डी विषय वाले छात्रों की परीक्षा होगी. निर्धारित केंद्रों पर जिला क्षेत्र के सभी पीजी अध्ययन वाले काॅलेजों के छात्रों की परीक्षा ली जायेगी. पीजी के सभी विषयों को चार ग्रुप में बांटकर परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है. ग्रुप-ए में रसायन, वनस्पति विज्ञान, राजनीति विज्ञान, गृहविज्ञान, मनोविज्ञान, ग्रुप-बी में वाणिज्य, अर्थशास्त्र, एआइएच, संस्कृत, संगीत, नाट्यशास्त्र, ग्रुप-सी गणित, अंग्रेजी, हिंदी, समाजशास्त्र, भूगोल व ग्रुप-डी में जंतुविज्ञान, भौतिकी, इतिहास, दर्शन शास्त्र, उर्दू व मैथिली विषय शामिल हैं. परीक्षा के लिए दरभंगा में ग्रुप-ए एवं बी के छात्रों की परीक्षा महात्मा गांधी कॉलेज तथा ग्रुप-सी एवं डी ग्रुप वाले का आरबी जालान काॅलेज केंद्र पर परीक्षा होगी. वहीं मधुबनी में ग्रुप-ए एवं बी की जेएमडीपीएल काॅलेज तथा ग्रुप-सी एवं डी की डीएनवाइ काॅलेज केंद्र पर परीक्षा होगी. समस्तीपुर में ग्रुप-ए एवं बी की वीमेंस कॉलेज तथा ग्रुप-सी एवं डी की आरएनएआर काॅलेज केंद्र पर परीक्षा होगी. बेगूसराय में ग्रुप-ए एवं बी की एसके महिला काॅलेज तथा ग्रुप-सी एवं डी का जीएम काॅलेज आफ फार्मेसी पिपरा दोदराज बहरबन्नी केंद्र पर परीक्षा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










