प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर डीएमसीएच प्रशासन हाई अलर्ट पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरेंगे.
दरभंगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरेंगे. इसे लेकर प्रशासनिक महकमा हाई अलर्ट पर है. डीएमसीएच प्रशासन की ओर से मेडिकल टीम का गठन किया गया है. अस्पताल में मेडिसिन व ट्रामा सेंटर को दुरुस्त किया गया है. सभी चिकित्सक व कर्मियों को सचेत कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री हवाई अड्डा पर विमान से उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से पूर्णिया जायेंगे. डीएमसीएच उपाधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अस्पताल प्रशासन अलर्ट है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










