Darbhanga News: दिल्ली व बेंगलुरु रूट पर विमानों की लेटलतीफी से परेशान रहे यात्री

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:दरभंगा हवाई अड्डा से यात्रा करने वाले लोग विमानों की लेटलतीफी से परेशान हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से यात्रा करने वाले लोग विमानों की लेटलतीफी से परेशान हैं. गुरूवार को दिल्ली व बेंगलुरु रूट पर फ्लाइट का परिचालन काफी देरी से हुआ. इस कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई. भीषण गर्मी में टर्मिनल पर यात्री पसीना बहाते रहे. बताया गया कि दिल्ली रूट पर स्पाइसजेट का जहाज दोपहर 12.50 बजे के बजाय शाम 04.29 बजे यहां से रवाना हुआ. बेंगलुरू के लिये विमान दोपहर 01.30 के स्थान पर शाम 04.45 बजे यात्रियों को लेकर टेक ऑफ किया. आज 14 जहाजों का आवागमन हुआ. दिल्ली रूट पर आधा दर्जन फ्लाइट के साथ मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर दो- दो यानी कुल आठ प्लेन उड़े. बुधवार को दरभंगा से 18 विमानों में 2450 लोगों ने यात्रा की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन