मुंबई व कोलकाता रूट पर विमानों के देरी से परिचालन के कारण परेशान रहे यात्री

Updated at : 10 Feb 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

इसी रूट पर संचालित 6इ536 दोपहर 01.15 बजे के स्थान पर दोपहर करीब दो बजे यहां से प्रस्थान किया.

विज्ञापन

दरभंगा. सोमवार को मुंबई व कोलकाता रूट पर विमानों का परिचालन देरी से हुआ. जानकारी के अनुसार दिल्ली रूट पर फ्लाइट एसजी 951 सुबह 11.45 बजे के बजाय दोपहर एक बजे यहां से रवाना हुआ. इसी रूट पर संचालित 6इ536 दोपहर 01.15 बजे के स्थान पर दोपहर करीब दो बजे यहां से प्रस्थान किया. कोलकाता रूट पर फ्लाइट 6इ7116 दोपहर 12.50 बजे के बजाय दोपहर 01.36 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुआ. इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई. अन्य रूट पर विमानों का परिचालन करीब- करीब समय से होने की जानकारी दी गयी है.

दरभंगा से 12 फ्लाइट का हुआ परिचालन

दरभंगा से आज कुल 12 विमानों की आवाजाही हुई. दिल्ली व मुंबई रूट पर सर्वाधिक आठ फ्लाइट की सर्विस दी गयी. वहीं कोलकाता व हैदराबाद मार्ग पर चार विमान का आवागमन हुआ. बेंगलुरू रूट पर फ्लाइट का परिचालन ठप है. इस कारण इस रूट पर यात्रा करने वालों को कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रा करनी पड़ती है. हवाई किराया भी अधिक देना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार मार्च माह से बेंगलुरू रूट पर विमानों का परिचालन बहाल किया जायेगा. विमानन कंपनी द्वारा बुकिंग की जा रही है. रविवार को दरभंगा से 12 फ्लाइट में 1919 पैसेंजरों ने यात्रा की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन