Darbhanga : सीइटी बीएड के नामांकन को लेकर ऑनलाइन आवेदन शुरू

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 04 Apr 2025 10:15 PM

विज्ञापन

कुलपति के नेतृत्व में विवि लगातार सीइटी बीएड आयोजन में कीर्तिमान स्थापित करता आ रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga : दरभंगा. प्रदेश के 14 विश्वविद्यालयों के करीब 341 बीएड कालेजों में दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षाशास्त्री में नामांकन को लेकर आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीइटी बीएड) के ऑनलाइन आवेदन के लिए स्टेट नोडल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को पोर्टल लांच किया. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई.

सतर्कता से करें आवेदन, त्रुटि की संभावना रहेगी कम- प्रो. मेहता

स्टेट नोडल आफिसर प्रो.अशोक कुमार मेहता ने कहा कि कुलपति के नेतृत्व में विवि लगातार सीइटी बीएड आयोजन में कीर्तिमान स्थापित करता आ रहा है. इस वर्ष भी कुलपति के नेतृत्व में समय से सभी काम होगा. कहा कि पिछले वर्षों में खुद के मोबाइल या लैपटॉप से आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या में बढोतरी देखी गयी है. पिछले वर्ष तो इस तरह के छात्रों की संख्या करीब 70 प्रतिशत थी. इससे आवेदन में त्रुटि की संभावना कम रहती है. आवेदकों से कहा है कि स्वयं या अपनी देख रेख में ही आवेदन करें, ताकि त्रुटिरहित आवेदन हो सके.

एआइ के सहयोग से होगी तकनीकी व्यवस्था

प्रो. मेहता ने कहा कि इस वर्ष एआइ के सहयोग से ऐसी तकनीकी व्यवस्था की गई है, कि देश व राज्य के ओहदेदार लोगों की तस्वीरों का उपयोग आवेदक जान बूझकर या अनजाने में नहीं कर सकेंगे. कहा कि बिना विलंब शुल्क के चार से 27 अप्रैल तक तथा विलंब शुल्क के साथ 28 अप्रैल से दो मई तक आवेदन लिया जाएगा. भरे गये आवेदन में त्रुटि सुधार तीन से छह मई तक होगा. प्रवेश पत्र 18 मई से जारी किया जाएगा. परीक्षा 24 मई को होगी. रिजल्ट 10 जून को जारी किया जाएगा.

अनारक्षित कोटि के आवेदकों के लिये परीक्षा शुल्क 1000 रुपया

अनारक्षित कोटि के आवेदकों को प्रवेश परीक्षा का शुल्क एक हजार रुपये, इडब्लूएस, बीसी, इबीसी, महिला को 750 रुपये तथा एससी, एसटी को 500 रुपये क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग से जमा करना होगा. आवेदकों की न्यूनतम अर्हता 50 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक प्रतिष्ठा पास अथवा विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी, वाणिज्य, विज्ञान या गणित विशेषज्ञता के साथ बैचलर इन इंजीनियरिंग तथा टैक्नोलॉजी वाले को 55 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्णता आवश्यक है. शिक्षाशास्त्री के आवेदकों को 50 प्रतिशत अंक के साथ संस्कृत या प्राच्य विषय से स्नातक पास होना अनिवार्य है.

120 अंकों की होगी परीक्षा

परीक्षा 120 अंकों की होगी. प्रत्येक प्रश्न एक- एक अंक का होगा. इसमें सामान्य हिंदी व अंग्रेजी कंप्रीहेंशन से 15-15 प्रश्न होंगे. लाजिकल एंड एनालाइटकल रिजनिंग तथा टीचिंग लर्निंग इनवायरमेंट इन स्कूल से 25-25 प्रश्न होगा. जेनेरल अवेयरनेस से 40 प्रश्न पूछा जायेगा. उत्तीर्णता के लिए अनारक्षित कोटि को 35 प्रतिशत यानी 42 अंक एवं आरक्षित कोटि में महिला को छोड़कर अन्य को 30 प्रतिशत यानी 36 अंक लाना आवश्यक है. निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन