Darbhanga: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म वाले मामले में एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म वाले मामले में पुलिस जांच कर रही है. शुक्रवार को उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन

दरभंगा. नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म वाले मामले में पुलिस जांच कर रही है. शुक्रवार को उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया है. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. इस मामले में पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है. पीड़िता के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि नाबालिग लड़की अपने बहनोई के भाई के साथ मेला घूमने गयी थी. इस दौरान दो बाइक पर चार युवक आये और घटना को अंजाम दिया. पुलिस पीड़िता के बहनोई के भाई को भी संदेह के घेरे में लेकर कई पहलुओं पर जांच कर रही है. इस संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि नाबालिग लड़की के आवेदन पर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जांच कर रही है. एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन