ePaper

Darbhanga News: करीब दो माह बाद दरभंगा से यात्रा करने वालों की संख्या 2650 के पार

Updated at : 19 Jan 2026 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: करीब दो माह बाद दरभंगा से यात्रा करने वालों की संख्या 2650 के पार

Darbhanga News:करीब दो माह बाद दरभंगा हवाई अड्डा से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या एक बार फिर 2650 के पार पहुंच गयी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. करीब दो माह बाद दरभंगा हवाई अड्डा से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या एक बार फिर 2650 के पार पहुंच गयी है. सीमित संसाधनों और सीमित गंतव्यों के बावजूद यात्रियों की संख्या में मजबूती देखी जा रही है. इससे पहले 23 नवम्बर को 18 विमानों के माध्यम से कुल 2823 यात्रियों ने यहां से सफर किया था. उसके बाद यह आंकड़ा उच्चतम है. एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में यात्रियों की आवाजाही में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इससे पहले 21 दिसंबर, 28 दिसंबर तथा 30 नवंबर को भी 2600 से अधिक यात्रियों ने दरभंगा हवाई अड्डा से यात्रा की थी.

केवल चार महानगरों के बीच मिल रही सीधी विमान सेवा

वर्तमान में दरभंगा हवाई अड्डा से केवल चार महानगर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के लिए ही नियमित उड़ान सेवाएं उपलब्ध है. बावजूद यात्रियों की संख्या में यह उछाल दरभंगा एयरपोर्ट की बढ़ती लोकप्रियता और क्षेत्रीय महत्व को दर्शाता है. सीमित टर्मिनल क्षमता, सीमित पार्किंग सुविधा और संसाधनों की कमी के बीच यात्रियों की संख्या लगातार बेहतर मानी जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दरभंगा एयरपोर्ट पर बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जाए, नई एयरलाइंस और नए रूट जोड़े जाएं तथा टर्मिनल सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए, तो यात्रियों की संख्या में और अधिक वृद्धि संभव है. विदित हो कि मिथिला, सीमांचल और पड़ोसी नेपाल के यात्रियों के लिए दरभंगा महत्वपूर्ण हवाई केंद्र के रूप में उभर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन