ePaper

Darbhanga : अब 29 अगस्त तक उधना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Updated at : 25 Jul 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga : अब 29 अगस्त तक उधना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उधना के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन के फेरा विस्तार का फैसला लिया है.

विज्ञापन

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने परिचालन विस्तार का लिया निर्णय दरभंगा. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उधना के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन के फेरा विस्तार का फैसला लिया है. आगामी 29 अगस्त तक अब यह गाड़ी चलायी जाएगी. इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी. समस्तीपुर रेल मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक गाड़ी सं. 09031 उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे उधना से तीन अगस्त से 28 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलायी जाएगी. वहीं गाड़ी सं. 09032 जयनगर-उधना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इस गाड़ी को जयनगर से 04 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को चलाया जाएगा. इससे यात्रियों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी. बता दें कि जुलाई के अंतिम सप्ताह तक परिचालन पहले से ही घोषित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NAVENDU SHEKHAR PA

लेखक के बारे में

By NAVENDU SHEKHAR PA

NAVENDU SHEKHAR PA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन