दरभंगा: आक्रोश मार्च को लेकर एसएसपी अलर्ट, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
निर्देश देते एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी | Prabhat Khabar Network

निर्देश देते एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी

दरभंगा में प्रस्तावित आक्रोश मार्च को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहर के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

Darbhanga News: प्रस्तावित आक्रोश मार्च को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की तैनाती और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की.

 पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही आम लोगों के साथ संयमित एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने की भी हिदायत दी.

आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की समीक्षा

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन पूरी तरह तैयार रखें. सूचना तंत्र को सक्रिय रखने, वरिष्ठ अधिकारियों को हर गतिविधि से अवगत कराने तथा वायरलेस संचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया. दंगा नियंत्रण उपकरणों एवं अन्य सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई.

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई निगरानी

पुलिस प्रशासन लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है. एसएसपी स्वयं शहर की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं. प्रशासन का उद्देश्य आक्रोश मार्च के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: डीएम-एसएसपी सड़क पर उतरे, शहर में फ्लैग मार्च कर लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन