अब 30 को दरभंगा आएंगी केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण

Updated at : 20 Nov 2024 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
अब 30 को दरभंगा आएंगी केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अब दरभंगा आगमन आगामी 30 नवंबर को होगा.

विज्ञापन

दरभंगा. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अब दरभंगा आगमन आगामी 30 नवंबर को होगा. इस अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को सांसद गोपालजी ठाकुर ने परिसदन में लीड बैंक प्रबंधक, नाबार्ड के बैंक प्रबंधक सहित अन्य बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की. तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि देश की वित्त सीतारमण आजादी के बाद दरभंगा आनेवाली पहली वित्त मंत्री होंगी. यहां बड़े पैमाने पर मिथिला क्षेत्र में युवाओं और उद्यमियों के बीच ऋण वितरित कर रोजगार मुहैया करने के लिए सार्थक पहल करेंगी. इस दौरान सांसद ने बैंक अधिकारियों को जरूरी सुझाव भी दिया. बैठक में लीड प्रबंधक रेणु सिंहा, नाबार्ड बैंक प्रबंधक राजनंदिनी, बैंक ऑफ बड़ौदा के जिला समन्वयक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आरएम, पीएनबी, केनरा बैंक, इंडियन बैंक सहित बैंकिंग सेक्टर के अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन