Darbhanga News: नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना संगठन, अनुशासन तथा जनसेवा की मिशाल: गोपालजी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना न केवल गौरव का विषय है बल्कि इससे बिहार की नेतृत्व क्षमता का देश स्तर पर एक नयी पहचान मिली है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना न केवल गौरव का विषय है बल्कि इससे बिहार की नेतृत्व क्षमता का देश स्तर पर एक नयी पहचान मिली है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नितिन नवीन का आसीन होना इस बात का परिचायक है कि सच्ची लगन तथा नेतृत्व में आस्था रखने वाला भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष नेतृत्व की कुर्सी को प्राप्त कर सकता है. भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक गोपालजी ठाकुर ने नितिन नवीन को भाजपा का 12वा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को बिहारवासियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा है कि शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय भाजपा के संगठन में युवाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है जो आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के लिए सुखद संकेत है. सांसद ठाकुर ने दिल्ली में भाजपा के 12 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि नितिन नवीन एक सुलझे हुए तथा अनुभवी राजनेता हैं .इनकी संगठनात्मक क्षमता, राजनीतिक अनुभव तथा सार्वजनिक जीवन के प्रति प्रतिबद्धता न केवल भाजपा बल्कि एनडीए गठबन्धन को मजबूत करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन