बाइक चोरी की झूठी सूचना देकर फंसे चार युवक, डिक्की से मिली नेपाली शराब

Updated:
विज्ञापन
बाइक चोरी की झूठी सूचना: चार गिरफ्तार, नेपाली शराब बरामद

सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोरी की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में पता चला कि उन्होंने नशे की हालत में हंगामा किया था और उनकी मोटरसाइकिल से नेपाली शराब बरामद हुई है.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोरी की कथित झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने, शराब के नशे में हंगामा करने तथा मोटरसाइकिल से नेपाली शराब बरामद होने के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

झूठी बाइक चोरी की सूचना देने का आरोप

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई की रात छोटू कुमार, सुमन सहनी और मंजू देवी थाना पहुंचे और पनीशाला चौक से उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी. पूछताछ के दौरान उनके बयान संदिग्ध लगे.

इसी बीच डायल-112 पुलिस से सूचना मिली कि पनीशाला के पास ग्रामीणों ने उक्त मोटरसाइकिल को रोक रखा है और वहां हंगामा हो रहा है. पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को मौके पर जाकर बाइक लेने को कहा, लेकिन वे जाने से आनाकानी करने लगे. इस दौरान सुमन सहनी पर थाना परिसर में हंगामा करने और पुलिस को धमकी देकर फरार होने का आरोप है.

मोटरसाइकिल की डिक्की से मिली नेपाली शराब

पुलिस के अनुसार, डायल-112 टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में मोटरसाइकिल की डिक्की खुलवाने का प्रयास किया. चाबी नहीं मिलने पर डिक्की तोड़ी गई, जिसमें सोफिया ब्रांड की तीन बोतल नेपाली शराब बरामद हुई.

इसके बाद छोटू कुमार की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई.

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर ग्रामीणों ने बताया कि छोटू कुमार और मिथलेश कुमार उर्फ मुकेश कुमार का कुछ लोगों से विवाद हुआ था. विवाद के दौरान दोनों मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए थे.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में छोटू कुमार ने स्वीकार किया कि शराब वही और मिथलेश कुमार लेकर आए थे. खुद को बचाने के लिए उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की झूठी सूचना देकर अपने भाई और मां को थाना भेजा था.

चारों आरोपित न्यायिक हिरासत में

थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि इस मामले में छोटू कुमार, सुमन सहनी, राकेश कुमार तथा मुकेश कुमार उर्फ मिथलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. जांच में आरोपितों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


विज्ञापन
Ajay Yadav

लेखक के बारे में

By Ajay Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन