Darbhanga News: 45 दिनों के बाद दरभंगा हवाई अड्डा से 2500 से अधिक यात्रियों ने किया सफर

Updated at : 02 Mar 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: 45 दिनों के बाद दरभंगा हवाई अड्डा से 2500 से अधिक यात्रियों ने किया सफर

Darbhanga News:यात्रियों की संख्या मामले में दरभंगा एयरपोर्ट हमेशा सुर्खियों में रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. यात्रियों की संख्या मामले में दरभंगा एयरपोर्ट हमेशा सुर्खियों में रहा है. जनवरी में ठंड के कारण फ्लाइट परिचालन में अनियमितता को लेकर यात्रियों का ग्राफ नीचे गिर गया था, लेकिन अब स्थिति में बदलाव नजर आ रहा है. 45 दिनों के बाद रविवार को दरभंगा हवाई अड्डा से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 2500 के पार कर गयी. जानकारी के मुताबिक रविवार को 16 विमानों की आवाजाही हुई, जिसमें कुल 2577 यात्रियों ने सफर किया. इस आंकड़ा को पार करने में तीन माह लग गये. इसके पहले पिछले साल 15 दिसंबर को 2659 पैसेंजरों ने सफर किया था. वहीं 35 दिनों के बाद शनिवार को यहां से 14 फ्लाइट का परिचालन किया गया था. इसके पूर्व 24 जनवरी को इतने ही जहाज में 2166 पैसेंजरों ने यात्रा की थी. बाकी दिन शेड्यूल के मुताबिक यहां से कम विमानों की सर्विस दी गयी.

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर दी गयी सर्विस

रविवार को दिल्ली रूट पर सर्वाधिक आधा दर्जन प्लेन का आवागमन हुआ. वहीं मुंबई रूट पर चार एवं बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर छह जहाज का आना- जाना हुआ. स्पाइस जेट व इंडिगो की ओर से आठ- आठ फ्लाइट का परिचालन किया गया.

पांच रूटों पर दी जा रही विमान सेवा

उड़ान योजना के तहत आठ नवंबर 2020 को दरभंगा से उड़ान सेवा शुरू की गयी थी. वर्तमान में स्पाइस जेट द्वारा तीन महानगर दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु रूट पर आधा दर्जन डायरेक्ट फ्लाइट की सर्विस दी जा रही है. बाद में इंडिगो की ओर से नये रूट पर कोलकाता व हैदराबाद पर सीधी विमान सेवा प्रारंभ की गयी. चार अप्रैल से नयी कंपनी अकासा दिल्ली रूट पर उड़ान सेवा को लेकर बुकिंग कर रही है. अब नये रूट पर उड़ान सेवा शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन