Darbhanga News : तालाब बचाओ अभियान के सदस्यों ने लगायी जान माल की सुरक्षा की गुहार

Updated at : 01 Feb 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News : तालाब बचाओ अभियान के सदस्यों ने लगायी जान माल की सुरक्षा की गुहार

डॉ विद्यानाथ झा के नेतृत्व में डीएम एवं एसएसपी से मिलकर अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

दरभंगा. तालाब बचाओ अभियान का एक प्रतिनिधिमंडल डॉ विद्यानाथ झा के नेतृत्व में डीएम एवं एसएसपी से मिलकर अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. साथ ही शहर में तालाबों को भरने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. अधिकारियों को स्मरण दिलाया गया कि पिछले वर्ष आठ जनवरी को भी वे लोग उनसे मिले थे और मन पोखर के अतिक्रमणकारियों से जानलेवा हमला की आशंका व्यक्त की थी. 10 जनवरी की रात मो. तसीम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया. इससे हमारी शंका और जानकारी सत्य सावित हुई. कहा कि मन पोखर के अतिक्रमण का केस नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में तालाब बचाओ अभियान द्वारा दायर किया गया है. इससे पोखर का अतिक्रमण कर बेचने का धंधा करने वाले गिरोह आक्रोशित हो चुके हैं. कहा कि जानकारी मिली है कि मन पोखर का माफिया तालाब बचाओ अभियान के कार्यकर्ताओं पर पुनः जानलेवा हमले की तैयारी में हैं. प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अपराध अनुसंधान प्रभाग से मन पोखर की जांच कराने के साथ-साथ अन्य 31 तालाबों की भी जांच कराने की मांग की है. बताया कि डीएम ने अपर समाहर्ता को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. वहीं एसएसपी ने जान-माल की सुरक्षा का भरोसा दिलाया. मौके पर प्रो. शारदा नन्द चौधरी, उमेश राय, तासिम नवाब, अजित कुमार मिश्र और नारायण जी चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन