Darbhanga News: बिजली गुल होने से दो घंटे तक ठप रही डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग की चिकित्सा व्यवस्था

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डीएमसीएच परिसर स्थित न्यू सर्जरी बिल्डिंग में देर रात बिजली गुल हो जाने से अफरा- तफरी की स्थिति बन गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. डीएमसीएच परिसर स्थित न्यू सर्जरी बिल्डिंग में देर रात बिजली गुल हो जाने से अफरा- तफरी की स्थिति बन गयी. आपातकालीन विभाग में चिकित्सा व्यवस्था ठप हो गयी. साथ ही सर्जरी व ऑर्थो विभाग में इलाजरत गंभीर मरीजों की जान पर बन आयी. सीओटी की चिकित्सा व्यवस्था भी पूरी तरह ठप रही. हालांकि संयोग ही कहा जायेगा कि इस कारण किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई. जानकारी के अनुसार देर रात तीन बजे अचानक बिजली गुल हो गयी. यह स्थिति करीब दो घंटे तक रही. इस दौरान मरीज व परिजनों ने दीवार पर लिखे जरूरी नंबरों पर कॉल किया तो बताया गया कि आउटसोर्सिंग पर स्थापित जनरेटर लोड नहीं ले रहा है.

अस्पताल प्रशासन ने की वैकल्पिक व्यवस्था

बताया जाता है कि इसकी जानकारी अस्पताल के आलाधिकारियों तक पहुंची. इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने दूसरे जनरेटर के माध्यम से बिजली आपूर्ति बहाल की. इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सर्जरी बिल्डिंग में देर रात थोड़ी देर के लिये बिजली की आपूर्ति बाधित हो गयी थी. कर्मी को कह कर डीजल मंगाया गया. उसके बाद बिजली की आपूर्ति सामान्य हो गयी. इस दौरान किसी प्रकार की कोई विशेष समस्या नहीं हुई. मालूम हो कि सर्जरी बिल्डिंग में आपातकालीन, ओपीडी, सर्जरी व ऑर्थो वार्ड, ब्लड बैंक तथा सीओटी, सर्जरी व ऑर्थो विभाग का ऑपरेशन थियेटर संचालित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन