ePaper

Darbhanga News: खेल मैदान में विवाह भवन निर्माण के खिलाफ कुशेश्वरस्थान बाजार रहा बंद

Updated at : 20 Jan 2026 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: खेल मैदान में विवाह भवन निर्माण के खिलाफ कुशेश्वरस्थान बाजार रहा बंद

Darbhanga News:दोपहर बाद सभी दुकानें खुल गयी. इस दौरान स्थानीय लोगों, खिलाड़ियों और सामाजिक संगठनों ने बंद का समर्थन किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. उच्च विद्यालय खेल मैदान में पर्यटन विभाग द्वारा जी-2 प्लस विवाह भवन निर्माण कार्य को बंद कर खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर मंगलवार को कुशेश्वरस्थान बाजार दोपहर 12 बजे तक पूरी तरह बंद रहा. हालांकि दोपहर बाद सभी दुकानें खुल गयी. इस दौरान स्थानीय लोगों, खिलाड़ियों और सामाजिक संगठनों ने बंद का समर्थन किया. विवाह भवन निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह मैदान वर्षों से खेल गतिविधियों का केंद्र रहा है. इसमें विवाह भवन बन जाने से युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. इस दौरान खिलाड़ी व लोगों ने मार्केट में चारों तरफ घूमकर लोगों से बंदी में सहयोग करने की अपील की. ग्रामीणों का कहना है कि कुशेश्वरस्थान का एकमात्र खेल मैदान है. इस मैदान पर खेल के अलावा नेताओं का कार्यक्रम समेत किसान अपनी तैयार फसल को सुखाते हैं. ठेकेदार को विवाह भवन बनाना ही है तो उससे थोड़ा पूरब हटकर बनाये, तो विवाह भवन भी बन जाएगा और खेल मैदान भी रह जाएगा. ग्रामीण जयप्रकाश पासवान ने बताया कि हमलोग खेल मैदान को बचाने के लिए शांतिपूर्ण रूप से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हाेंने सरकार से अविलंब खेल मैदान में चल रहे काम पर रोक लगाने एवं उससे पूरब की जमीन पर निर्माण कार्य कराने की मांग की. ऐसा नहीं किये जाने पर आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर मो. फारुकी, भूषण हजारी, सकलदीप हजारी, रामसागर चौपाल, ऋषि झा पंडा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. इधर, बाजार बंद रहने से शिवनगरी आने वाले श्रद्धालु किसी प्रकार की खरीदारी नहीं कर पाये. आगत श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा की पूजा तो अच्छी तरह हो गयी, परंतु प्रसाद आदि की खरीदारी नहीं कर सके. इस संबंध में सीओ गोपाल पासवान ने बताया कि भूमि अनाबाद बिहार सरकार की है. साथ ही राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अधिसूचना द्वारा वह भूमि न्यास के तहत आती है. पर्यटक व विभाग द्वारा न्यास की भूमि पर विकासात्मक कार्य किया जा रहा है, ताकि लोगों को अधिक रोजगार मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन