Darbhanga: नवादा दुर्गा मंदिर परिसर से तीन महिलाओं के गले से उड़ाया मंगलसूत्र

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ ही पॉकेटमार व चेन खींचने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है.

विज्ञापन

बेनीपुर. शारदीय नवरात्र पर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ ही पॉकेटमार व चेन खींचने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है. शुक्रवार को बहेड़ा थाना क्षेत्र के सिद्धपीठ नवादा दुर्गा मंदिर में भीड़ के बीच महिला पॉकेटमार गिरोह द्वारा कई श्रद्धालुओं का चेन खींचने का मामला सामने आया है. इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक महिला को चेन खींचने के आरोप में पकड़ जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया. मामले को लेकर हावीभौआर निवासी चंद्रबली झा की पुत्री खुशबू कुमारी ने थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि उसके गले से लगभग 80 हजार मूल्य के मंगलसूत्र, गांव के ही राजू ठाकुर की पत्नी रिंकू देवी के गले से डेढ़ लाख के मंगलसूत्र तथा बेनीपुर भेड़ियाही निवासी मोहन राउत की पत्नी उमदा देवी के गले से तीन ग्राम सोने के जेवरात खींच लिया गया. थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है. तलाशी के दौरान चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ है. गिरफ्तार महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन