Darbhanga News: लनामिवि ने जारी की स्नातक प्रथम सेमेस्टर में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:सामान्य शुल्क के साथ 19 जनवरी से 10 फरवरी तक तथा विलंब शुल्क के साथ 11 से 16 फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म स्वीकार किया जाएगा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) का परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी है. सामान्य शुल्क के साथ 19 जनवरी से 10 फरवरी तक तथा विलंब शुल्क के साथ 11 से 16 फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म स्वीकार किया जाएगा. परीक्षा की संभावित तिथि 26 फरवरी तय की गयी है. परीक्षा प्रपत्र में सुधार के लिए 17 से 20 फरवरी तक का समय दिया गया है. विवि ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. बता दें कि परीक्षा में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिला क्षेत्र के 43 अंगीभूत एवं 39 संबद्ध डिग्री कालेजों में नामांकित करीब डेढ़ लाख छात्र- छात्राओं को शामिल होना है.

एबीसी आइडी बनाने के बाद ही स्वीकार होगा परीक्षा प्रपत्र

अधिसूचना में कहा गया है कि वैसे परीक्षार्थी जो स्नातक प्रथम सेमेस्टर के सभी विषयों की आंतरिक परीक्षा में उत्तीर्ण हो, उन्हें सीबीसीएस कोर्स स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा के लिए एबीसी आइडी बनाने के बाद ही परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.inmu.ac.in पर ऑनलाइन स्वीकार किया जायेगा. छात्रों से कहा गया है कि वे ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने के बाद उसका प्रिन्ट निकाल कर एक प्रति अपने कालेज में अगले दिन निश्चित रूप से जमा कर देंगे. वहीं सभी प्रधानाचार्य से कहा गया है कि छात्र-छात्रा द्वारा जमा परीक्षा प्रपत्र का प्रिन्टेड प्रतिलिपि सहित एक समेकित सूची बना कर परीक्षा विभाग में अंतिम तिथि के अगले दो दिनों में अवश्य उपलब्ध करा देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन