अगले 24 से 48 घंटे में कई स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 21 Mar 2025 10:12 PM
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के 25 मार्च तक के मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 से 48 घंटे तक अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना जतायी गयी है.
दरभंगा. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के 25 मार्च तक के मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 से 48 घंटे तक अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना जतायी गयी है. इसके बाद मौसम साफ और शुष्क रहने का उम्मीद है. इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के अधिकांश स्थानों में गरज वाले बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 34 से 37 एवं न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में चार से नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. 23 मार्च को तेज हवा चल सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










