ePaper

Darbhanga news: सुघराइन में लगातार दूसरे दिन फंदे पर लटकती मिली लाश, सनसनी

Updated at : 07 Oct 2024 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

Darbhanga news:एक दिन पहले फांसी के फंदे पर झूलते गोपालगंज निवासी मवि की सहायक शिक्षिका की संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने के अभी 36 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि सोमवार की शाम एक किशोरी के फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आ गया.

विज्ञापन

Darbhanga news: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के सुघराईन गांव में लगातार दूसरे दिन फंदे पर लटकती लाश मिली. एक दिन पहले फांसी के फंदे पर झूलते गोपालगंज निवासी मवि की सहायक शिक्षिका की संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने के अभी 36 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि सोमवार की शाम एक किशोरी के फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आ गया. इससे जहां एक तरफ इलाके में सनसनी फैल गई वहीं दूसरी ओर शारदीय नवरात्र का उमंग काफूर हो गया. मृतका किशोरी की पहचान सुघराइन गांव के अरुण राम की 16 वर्षीया पुत्री मनीषा कुमारी के रूप में हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम में अपने ही घर के एक कमरा का दरवाजा बंद कर घर के बरेरी में दुपट्टा का फंदा लगाकर उसने जान दे दी. कुछ देर तक किशोरी की चहल-पहल नहीं देखकर खोजबीन शुरू हुई, तो बंद कमरा देख खिड़की से झांकने पर उसे फांसी पर लटका देख परिजन हक्का-बक्का रह गये. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को होते ही किवाड़ खोल कर किशोरी को नीचे उतरा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. घटना की जानकारी होते ही किसी ने इसकी सूचना तिलकेश्वर थानाध्यक्ष को दी. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार परिजन किशोरी के शव लेकर गायब हो गये. लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. इधर तिलकेश्वर थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने किशोरी के आत्महत्या करने की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. रास्ते में हूं. चौकीदार को पहले ही भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन