कुशेश्वरस्थान में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, पहले सत्र में 72 छात्रों ने कराया नामांकन

Updated:
विज्ञापन
दरभंगा: कुशेश्वरस्थान में डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में उच्च शिक्षा की दिशा में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुशेश्वरस्थान में बुधवार से पठन-पाठन शुरू हो गया है। पहले सत्र में 72 छात्रों ने नामांकन कराया है।

विज्ञापन

Darbhanga Degree College: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में उच्च शिक्षा की दिशा में नया अध्याय शुरू हो गया है. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, झझड़ा भवन में संचालित नवसृजित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुशेश्वरस्थान में बुधवार से पहले शैक्षणिक सत्र का विधिवत पठन-पाठन शुरू हो गया. राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाविद्यालय का उद्घाटन किया.

प्रोजेक्टर पर देखा गया लाइव उद्घाटन

महाविद्यालय परिसर में उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

पहले सत्र में 72 छात्रों ने कराया नामांकन

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सूर्य नारायण पाण्डेय ने बताया कि पहले सत्र में कुल 72 छात्रों ने नामांकन कराया है. इनमें 22 छात्र और 50 छात्राएं शामिल हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में नामांकन की संख्या और बढ़ेगी तथा यह महाविद्यालय क्षेत्र में उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा.

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

उद्घाटन कार्यक्रम में बीडीओ चंदन कुमार, बीईओ रौशन कुमार, बीपीआरओ कैलाश कुमार, बीसी राजकिशोर कुमार, शिक्षा विभाग की कनीय अभियंता सौम्या सृष्टि, बीस सूत्री अध्यक्ष राजकुमार राय, भाजपा नेता मणिकांत झा, सीपीएम नेता राम अनुज यादव, रामनारायण यादव, संजय यादव, शिव बालक यादव, त्रिभुवन कुमार, विनोद कुमार, दिलखुश कुमार, मुखिया पप्पू मांझी, पूर्व मुखिया तारिणी राम, चन्द्रशेखर पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढे़ं: अलीनगर के नए राजकीय डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू, पहले दिन छात्रों को मिली CBCS और NEP 2020 की जानकारी


विज्ञापन
सुधीर कुमार चौधरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार चौधरी

सुधीर कुमार चौधरी 17 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. सामाजिक, राजनीतिक, अपराध व धर्म-संस्कृति जैसे विषयों पर इनकी पैनी नजर रहती है और वे इन बीट्स पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन