जनता कोशी महाविद्यालय में पीजी हिन्दी के नव-नामांकित छात्रों के लिए उत्प्रेरण कार्यक्रम
जनता कोशी महाविद्यालय में पीजी हिन्दी के नव-नामांकित छात्रों के लिए उत्प्रेरण कार्यक्रम जानकारी देते प्रधानाचार्य डॉ सूर्य नारायण पांडेय | Prabhat Khabar Network
जनता कोशी महाविद्यालय बिरौल के हिंदी विभाग में पीजी सत्र 2026-28 के नव-नामांकित छात्रों के लिए उत्प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Koshi College: बिरौल जनता कोशी महाविद्यालय के हिन्दी विभाग की ओर से गुरुवार को महिला छात्रावास परिसर में स्नातकोत्तर हिन्दी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-28) के नव-नामांकित विद्यार्थियों के लिए उत्प्रेरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभागीय गतिविधियों, पाठ्यक्रम और शोध संबंधी जानकारी देना था.
ज्ञान और व्यक्तित्व निर्माण का आधार है उच्च शिक्षा
कार्यक्रम का उद्घाटन एवं अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यनारायण पांडे ने की. उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि ज्ञान, शोध, व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व का आधार है. विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मौलिक चिंतन को अपनी पहचान बनाना चाहिए.
हिन्दी साहित्य सामाजिक चेतना का माध्यम
मुख्य वक्ता एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. राम शेख पंडित ने कहा कि उच्च शिक्षा में जिज्ञासा और सतत अध्ययन ही सबसे बड़ी पूंजी है. हिन्दी साहित्य भारतीय संस्कृति और सामाजिक चेतना को समझने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.
नियमित अध्ययन का लिया संकल्प
इस अवसर पर डॉ. बिंदु नाथ झा, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. राजकुमार प्रसाद, डॉ. भावेश कुमार, डॉ. प्रियंका, डॉ. राधा, डॉ. शारदा तथा बड़ा बाबू क्रांति कुमार चौधरी ने भी विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं में भागीदारी और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शंभु पासवान ने किया. नव-नामांकित छात्र-छात्राओं राधा रानी कुमारी, रोहन पासवान, सपना पौदार, सुभाष कुमार और नीतीश राम सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए. अंत में विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन, पुस्तकालय के उपयोग और विभागीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 'अभ्युदय 2026' की शुरुआत, नए छात्रों को मिला नवाचार का मंत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शंकर कुमार सहनी
शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










