डीसीई में 'अभ्युदय 2026' की शुरुआत, नए छात्रों को तकनीकी शिक्षा और नवाचार का मिलेगा प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

डीसीई में दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन करते प्राचार्य एवं अतिथिगण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बीटेक छात्रों के लिए तीन सप्ताह का इंडक्शन कार्यक्रम अभ्युदय 2026 शुरू हुआ, जिसमें नवाचार और सफलता के मंत्र दिए गए।

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) में बीटेक के नवप्रवेशित छात्रों के लिए तीन सप्ताह तक चलने वाले ओरिएंटेशन सह इंडक्शन कार्यक्रम 'अभ्युदय 2026' की शुरुआत गुरुवार को हुई. कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, नवाचार और तकनीकी शिक्षा से परिचित कराते हुए उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है.

विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ. अंतरराष्ट्रीय शिपिंग एवं ऑयल ट्रेड विशेषज्ञ एवं उद्योगपति दिनकर झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. स्वागत भाषण में प्रो. मयंक कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के कॉलेज जीवन की मजबूत शुरुआत साबित होगा और उन्हें नई चुनौतियों के लिए तैयार करेगा.

तकनीकी ज्ञान के साथ नेतृत्व क्षमता भी जरूरी

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने छात्रों से सकारात्मक सोच और लगन के साथ पढ़ाई करने तथा अपने ज्ञान और कौशल से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया.

मुख्य अतिथि दिनकर झा ने कहा कि वर्तमान दौर में केवल तकनीकी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, टीमवर्क और नैतिक मूल्यों का भी समान महत्व है. उन्होंने छात्रों से नई तकनीकों को अपनाने, अनुसंधान और नवाचार की सोच विकसित करने तथा कॉलेज में मिलने वाले प्रत्येक अवसर का बेहतर उपयोग करने की अपील की.

तीन सप्ताह तक होंगे विविध कार्यक्रम

इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स डॉ. शशि भूषण और सिविल विभागाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी ने भी छात्रों को संबोधित किया. कार्यक्रम के अंत में एप्लाइड साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का समन्वयन प्रो. अबुल कलाम आजाद ने किया.

तीन सप्ताह तक चलने वाले 'अभ्युदय 2026' के दौरान विशेषज्ञ व्याख्यान, व्यक्तित्व विकास सत्र, नवाचार एवं उद्यमिता कार्यशालाएं, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: अहल्यास्थान रामजानकी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन