Darbhanga News: बेनीपुर व जाले के कक्षा तीन से पांच के 440 शिक्षकों का सेवाकालीन प्रशिक्षण आज से

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: बेनीपुर व जाले के कक्षा तीन से पांच के 440 शिक्षकों का सेवाकालीन प्रशिक्षण आज से

Darbhanga News:शिक्षकों के व्यवसायिक विकास को लेकर प्रत्येक वर्ष सेवाकालीन प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. शिक्षकों के व्यवसायिक विकास को लेकर प्रत्येक वर्ष सेवाकालीन प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है. इसी क्रम में बेनीपुर एवं जाले प्रखंड के कक्षा तीन से पांच तक के लिए चिन्हित 440 शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 18 अगस्त से शुरू होगा. किलाघाट स्थित डायट में बेनीपुर प्रखंड के 260 शिक्षक इस प्रशिक्षण में शामिल होंगे, जबकि माधोपट्टी स्थित डायट में 180 शिक्षक प्रशिक्षित किए जाएंगे. इस आशय का आदेश डीइओ केएन सदा ने जारी किया है. उन्होंने बीएलओ कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण से छूट दी है. अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण के प्रोटोकॉल के अनुसार संस्थान में योगदान के निर्देश दिए हैं. जाले एवं बेनीपुर के तीसरी से पांचवी कक्षा में पढ़ाने वाले 180 शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण माधोपट्टी स्थित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन