Darbhanga News: झमाझम बारिश से बेनीपुूर-मनीगाछी पथ पर जलजमाव, आवागमन प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: झमाझम बारिश से बेनीपुूर-मनीगाछी पथ पर जलजमाव, आवागमन प्रभावित

Darbhanga News:इलाके में रविवार की रात हुई झमाझम बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. इलाके में रविवार की रात हुई झमाझम बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. इधर भारी बारिश होने से साल भर से निर्माणाधीन बेनीपुर-मनीगाछी मुख्य सड़क के बाजिदपुर, मकरंदा आदि गांव में जलजमाव से मार्ग से वह पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. इससे स्थानीय लोगों में ग्रामीण कार्य विकास विभाग व संवेदक के प्रति आक्रोश है. ग्रामीण राम सेवक यादव, महेंद्र भगत, रोहित झा, लक्ष्मी मुखिया, संतोष चौधरी आदि ने कहा कि विभागीय अभियंता एवं ठेकेदार की मिलीभगत से सड़क का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है. सड़क में जगह-जगह गड्ढे के कारण बीती रात भारी बारिश से आवागमन ठप सा हो गया है. विदित हो कि प्रधानमंत्री सड़क निर्माण फेज-थ्री के तहत इस सड़क का निर्माण कार्य जनवरी माह से प्रारंभ हुआ, लेकिन आज तक सड़क में बने गड्ढे तक को संवेदक एवं विभाग द्वारा मोटरेबुल तक नहीं कराया जा सका. इसके कारण हल्की बारिश में ही सड़क में बने लम्बे-लम्बे गढ्ढे में पानी भर जाने से आवागमन अवरुद्ध हो जाता है. इधर इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि प्राक्कलन सुधार की प्रक्रिया के कारण सड़क निर्माण कार्य बाधित था, जो अब दूर कर दिया गया है. दुर्गा पूजा से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन