हराही पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
पोखर का निरीक्षण करते डीएम | Prabhat Khabar Network

पोखर का निरीक्षण करते डीएम | Prabhat Khabar Network

डीएम कौशल कुमार ने हराही पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया. निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. यह पहल पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

Darbhanga News: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को शहर के प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के क्रम में हराही पोखर का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पोखर में चल रहे बोल्डर पिचिंग कार्य का अवलोकन कर निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति का जायजा लिया.

निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली और परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने की समीक्षा की. उन्होंने बुडको के परियोजना निदेशक अभय कुमार एवं संवेदक को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

डीएम ने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं. किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा.

पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

डीएम ने कहा कि हराही पोखर, गंगासागर और दिग्घी सहित शहर के प्रमुख तालाबों का सौंदर्यीकरण केवल सौंदर्य वृद्धि तक सीमित नहीं है. यह पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.


विज्ञापन
राज कुमार रंजन

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन