Ghanshyampur News: सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ डांस का वीडियो वायरल, महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल होने के बाद घनश्यामपुर पुलिस ने कार्रवाई की है. महिला की पहचान कर उसके घर से अवैध हथियार, कारतूस और मैगजीन बरामद की गई है. महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Ghanshyampur News: सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ डांस करते हुए एक महिला का वीडियो वायरल होने के बाद घनश्यामपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, महिला के घर की तलाशी के दौरान एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, अतिरिक्त मैगजीन और अन्य सामान बरामद किया गया. गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

वीडियो मिलने के बाद शुरू हुई जांच

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 29 जुलाई को घनश्यामपुर थाना के सरकारी मोबाइल नंबर पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक महिला पिस्टल के साथ डांस करती दिखाई दे रही थी. पुलिस ने चौकीदारों के माध्यम से वीडियो का सत्यापन कराया, जिसमें महिला की पहचान सिरसिया गांव निवासी राम गुलाम यादव की पत्नी लाखो देवी के रूप में हुई.

पुलिस के अनुसार घर से बरामद हुए हथियार और कारतूस

एसडीपीओ ने बताया कि थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने महिला के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान एक बक्से से एक पिस्टल (मैगजीन सहित), एक अतिरिक्त मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 160 रुपये नकद बरामद किए गए.

अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, अवैध हथियार और कारतूस रखने के आरोप में लाखो देवी के विरुद्ध घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूछताछ के बाद गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष आलोक कुमार के अलावा अशोक कुमार, सतीश कुमार, आकृति कुमारी, महिला सिपाही अंतिमा कुमारी, पूजा कुमारी, खुशबू तथा सिपाही धर्मेंद्र कुमार चौधरी और रजनीश कुमार शामिल रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन