Darbhanga News: शहर की गरीब महिलाओं को सशक्त बनाना चाह रही सरकार- मंत्री

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:डीपीसीयू कार्यालय में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) से जुड़ी दीदियों के साथ बैठक हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. डीपीसीयू कार्यालय में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) से जुड़ी दीदियों के साथ बैठक हुई. अध्यक्षता डीपीएम डॉ ऋचा गार्गी ने की. मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी उपस्थित रहे. मंत्री ने उनके कार्यक्षेत्र, समूहों की स्थिति तथा शहरी आजीविका से जुड़ी महिलाओं की कुल संख्या के बारे में जानकारी ली. दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके अनुभवों, चुनौतियों और सुझावों को गंभीरता से सुना. मंत्री ने शहरी गरीब महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आजीविका के अवसरों को और अधिक विस्तार देने पर बल दिया. कहा कि सरकार की मंशा शहरी क्षेत्रों में भी महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव रखना है.

कार्यों में लाएं अधिक तेजी

डीपीएम डॉ ऋचा गार्गी ने दीदियों को शहरी क्षेत्र में चल रहे कार्यों में विशेष तेजी लाने का निर्देश दी. योजना के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने के लिये प्रेरित की. संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर कर रही जीविका अब शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को भी जीविकोपार्जन से जोड़ आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त कर रही है.

सभी प्रखंडों में आयोजित हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

दरभंगा. जिले के सभी 18 प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया. प्रत्येक प्रखंड में दो ग्राम संगठनों को इस कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया था. कार्यक्रमों में 10000 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया. दो पालियों में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. महिलाओं ने अपनी समस्याओं, जमीनी स्तर की आवश्यकताओं और भावी आकांक्षाओं से जुड़ी मांगें रखी. साथ ही सरकारी योजनाओं से मिले लाभ, उनके जीवन में आए सामाजिक और आर्थिक बदलावों को साझा की. साथ ही बताया कि कैसे योजनाओं से उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हुआ है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन