तिरंगा यात्रा के दौरान आधा दर्जन छात्राएं बेहोश, दो की हालत गंभीर होने पर DMCH रेफर

Updated:
विज्ञापन

इलाज करते डॉक्टर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तिरंगा यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और अव्यवस्था के कारण आसी स्थित प्लस टू हाई स्कूल की आधा दर्जन छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं. दो छात्राओं को गंभीर हालत में दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Tiranga Yatra Student Faint: दरभंगा जिले के गौड़ाबौराम थाना क्षेत्र अंतर्गत आसी स्थित प्लस टू हाई स्कूल से गुरुवार की शाम निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. धीरोखर मोड़ के समीप अचानक आधा दर्जन छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.आनंद-फानन में स्थानीय लोगों और शिक्षकों की मदद से चार छात्राओं को इलाज के लिए बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दो छात्राओं की स्थिति गंभीर, डीएमसीएच रेफर

अस्पताल में भर्ती कराई गई छात्राओं में आसी गांव निवासी अशोक गुप्ता की पुत्री व नौवीं वर्ग की छात्रा कोमल कुमारी (15), रामसुंदर यादव की पुत्री व आठवीं वर्ग की छात्रा चांदनी कुमारी (14), प्रमोद ठाकुर की पुत्री सपना कुमारी (14) तथा परवत्ता गांव निवासी अनिल राम की 16 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी शामिल हैं.अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पिंकी कुमारी और चांदनी कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया.

भूख-प्यास से बेहोश होने का आरोप, एचएम की सफाई

बताया जाता है कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई यह तिरंगा यात्रा स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और जीविका समूह की कार्यकर्ताओं के साथ कन्हई गांव की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में छात्राएं एक-एक कर बेहोश होकर गिरने लगीं.घटना से आक्रोशित छात्राओं के परिजनों ने स्कूल के हेडमास्टर राकेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि भीषण गर्मी और पैदल चलने के कारण लड़कियों को सख्त भूख व प्यास लगी थी, लेकिन उन्हें खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं दी गई, जिससे वे बेहोश हो गईं. वहीं, दूसरी ओर हेडमास्टर राकेश कुमार ने परिजनों के इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और व्यवस्था में कोई कमी नहीं रखी गई थी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन