कुशेश्वरस्थान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा इलाका
हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network
कुशेश्वरस्थान में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों स्थानीय लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ भाग लिया.
दरभंगा तिरंगा यात्रा: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को कुशेश्वरस्थान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. बीडीओ प्रभा शंकर मिश्र के नेतृत्व में निकली यात्रा में प्रशासनिक कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया. कुशेश्वरस्थान बाजार से शुरू हुई यात्रा आसपास के इलाकों से गुजरी.

भारत माता की जय के नारों से गूंजा बाजार
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे रास्ते वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगते रहे. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा. स्थानीय लोगों में भी यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.
बीडीओ प्रभा शंकर मिश्र ने लोगों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को घर-घर तक पहुंचाने का अवसर है.
आजादी के 80वें वर्ष में एकता का संदेश

प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती ने कहा कि आजादी के 80वें वर्ष में हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने का काम करेगा. उन्होंने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.
अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में अंचलाधिकारी राकेश रौशन भारती, प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश राय, नगर पंचायत भाजपा अध्यक्ष राखी आनंद, अशोक आनंद, आलोक कुमार, राजेश चौपाल, राम शंकर शर्मा, जीविका की बीपीएम अन्नू कुमारी, जितेन्द्र ठाकुर, सुरेश कुमार, अरुण कुमार पासवान समेत अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए.
यात्रा के दौरान लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया. स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस कार्यक्रम से कुशेश्वरस्थान का माहौल राष्ट्रभक्ति से भर गया.
यह भी पढे़ं: जाले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष पोद्दार
संतोष पोद्दार को पत्रकारिता का 20 वर्षों का लंबा अनुभव है. ये सामाजिक, राजनीतिक, आपराधिक व धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










