कमतौल में बीए पार्ट-2 की छात्रा परीक्षा के बाद लापता, परिजनों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

कमतौल से बीए पार्ट-2 की परीक्षा देने गई एक छात्रा का परीक्षा समाप्त होने के बाद घर न लौटना परिजनों के लिए चिंता का सबब बन गया है. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस छात्रा की बरामदगी के लिए जुटी हुई है.

विज्ञापन

Kamtaul News: कमतौल थाना क्षेत्र से बीए पार्ट-2 की परीक्षा देने गयी एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है. परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

18 जुलाई को परीक्षा देने गयी थी छात्रा

परिजनों द्वारा पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, छात्रा 18 जुलाई को शहर स्थित आरबी जालान कॉलेज, बेला में बीए पार्ट-2 की परीक्षा देने गयी थी. परीक्षा समाप्त होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी.

परिजनों ने पहले अपने स्तर से छात्रा की काफी खोजबीन की. रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी ली गयी, लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं चला.

तीन लोगों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

परिजनों ने जाले थाना क्षेत्र के खेसर गांव निवासी शकुंतला कुमारी, रमेश साहु और नीतीश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उक्त लोगों ने छात्रा को बहला-फुसलाकर कहीं ले गये हैं. परिजनों ने आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.

छात्रा की बरामदगी में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी मिलने के बाद कमतौल थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस छात्रा की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटा रही है.

थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. छात्रा की बरामदगी और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें

मनीगाछी में एक साल से फरार टेंपो लूटकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार


विज्ञापन
Shivendra Kumar Shar

लेखक के बारे में

By Shivendra Kumar Shar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन