13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा रैली, प्रखंड मुख्यालय में हुआ पूर्वाभ्यास

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय पर तिरंगा झंडा दिखाकर बीडीओ आनंद कुमार विभूति व अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

13 अगस्त को बहादुरपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा रैली निकाली जाएगी। प्रखंड मुख्यालय परिसर में इसके लिए अधिकारियों और कर्मियों ने बुधवार को पूर्वाभ्यास किया। इस रैली में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन

Bahadurpur News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा रैली को लेकर बुधवार को बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में रैली का पूर्वाभ्यास किया गया. बीडीओ आनंद कुमार विभूति की अध्यक्षता में पदाधिकारियों और कर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली की तैयारियों का अभ्यास किया.

इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और शिक्षकों के साथ बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गयी.

सुबह 9.30 बजे प्रखंड मुख्यालय से निकलेगी रैली

बीडीओ आनंद कुमार विभूति ने बताया कि 13 अगस्त को सुबह 9.30 बजे प्रखंड मुख्यालय से तिरंगा रैली निकाली जाएगी. रैली में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी है.

इसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, हल्का कर्मचारी, स्कूली बच्चे, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी और आम नागरिक शामिल होंगे.

पंचायतों में उपलब्ध कराये गये 100 से 150 तिरंगे

हर घर तिरंगा अभियान को पंचायत स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए सभी पंचायतों में 100 से 150 तिरंगा झंडे उपलब्ध कराये गये हैं. पंचायत भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी तिरंगे से सजाने का निर्देश दिया गया है.

प्रशासन की ओर से अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है.

पदाधिकारियों और कर्मियों ने किया पूर्वाभ्यास

रैली से पहले प्रखंड मुख्यालय परिसर में पदाधिकारियों और कर्मियों ने तिरंगा हाथ में लेकर पूर्वाभ्यास किया. इस दौरान रैली के आयोजन और सहभागिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की तैयारी की गयी.

मौके पर सीओ निशांत कुमार, बीपीआरओ प्रमोद कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

दिल्ली की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सांसद गोपालजी ठाकुर, कहा आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट संदेश


विज्ञापन
पुरुषोत्तम कुमार चौधरी

लेखक के बारे में

By पुरुषोत्तम कुमार चौधरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन