एक साल से फरार टेंपो लूटकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, चाय दुकान से दबोचा

Updated:
विज्ञापन

घटना के संबंध में जानकारी देते एसडीपीओ बासुकीनाथ झा व अन्य

मनीगाछी पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे टेम्पो लूटकांड के मुख्य आरोपी कृष्णा कमती को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को एक चाय की दुकान से उस वक्त दबोचा गया जब वह पुलिस की नजरों से बचकर छिपा हुआ था.

विज्ञापन

Manigachhi Tempo Loot Case: मनीगाछी थाना क्षेत्र के मनीगाछी-पुतई मुख्य मार्ग पर बघांत सोई पुल के निकट एक वर्ष पूर्व हुई टेंपो लूटकांड की घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपित को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बघांत गांव निवासी अर्जुन कमती के पुत्र कृष्णा कमती के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे चनौर पेट्रोल पंप के निकट स्थित एक चाय दुकान से गिरफ्तार किया.

पिस्तौल के बल पर लूटा था टेंपो और नकदी

एसडीपीओ वासुकी नाथ झा ने बताया कि 31 जुलाई की रात पुतई गांव निवासी मो. गुलजार अपने परिजनों के साथ सकरी रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बघांत सोई पुल के निकट अपराधियों ने उन्हें पिस्तौल का भय दिखाकर लूट लिया था.

अपराधियों ने उनके पास से 30 हजार रुपये से अधिक नकद राशि और टेंपो लूट लिया था. घटना के बाद मनीगाछी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था.

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं आरोपी

पुलिस के अनुसार, लूट की इस घटना में शामिल बाजितपुर थाना क्षेत्र के चक्का गांव निवासी अशोक यादव को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

लूटा गया टेंपो भी पुलिस ने बहेड़ा थाना क्षेत्र के मझौरा गांव निवासी विजय ठाकुर के पास से बरामद किया था. विजय ठाकुर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

वहीं, घटना में शामिल घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव निवासी योगी यादव के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई भी की है.

चाय दुकान से पुलिस ने दबोचा

घटना के बाद से कृष्णा कमती लगातार फरार चल रहा था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी.

इसी क्रम में बुधवार की सुबह पुलिस को उसके चनौर पेट्रोल पंप के निकट एक चाय दुकान पर मौजूद होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

एसडीपीओ वासुकी नाथ झा ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तारी करने वाली टीम में मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

यह भी पढ़ें

सिंहवाड़ा में युवती ने युवक पर छेड़छाड़ और धमकी का लगाया आरोप, चार बार टूटा शादी का रिश्ता


विज्ञापन
Vijay Kumar Thak

लेखक के बारे में

By Vijay Kumar Thak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन