Darbhanga News : विधि व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरे कनीय से लेकर वरीय पुलिस अधिकारी

Updated at : 29 Jan 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

जिले के वरीय से लेकर कनीय पुलिस अधिकारी विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार की रात तथा बुधवार की सुबह सड़क पर उतरे.

विज्ञापन

दरभंगा.

जिले के वरीय से लेकर कनीय पुलिस अधिकारी विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार की रात तथा बुधवार की सुबह सड़क पर उतरे. डीआइजी, एसएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर तथा थानाध्यक्षों ने वाहनों की जांच की. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने को लेकर यह अभियान चला. इस क्रम में 299 वाहन चालकों से चार लाख 20 हजार 500 रुपये का जुर्माना किया गया. विभिन्न मामलों में 45 लोग गिरफ्तार किये गये. इनमें दो नशे में भी थे. इस दौरान दो बाइक भी बरामद की गयी.

स्वीट होम चौराहा पर डीआइजी व एसएसपी ने की जांच

डीआइजी डॉ स्वप्ना गौतम मेश्राम सबसे स्वीट होम चौराहा पर पहुंची. वहां पर पुलिस जवानों की मौजूदगी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चार चक्का वाहनों के अलावे दोपहिया वाहनों की तलाशी ली गयी. हेलमेट सहित गाड़ी के कागजात की जांच की गयी. इस जगह पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी भी मौजूद थे. वहां पर वाहन चेकिंग करने के बाद वरीय पुलिस अधिकारी दूसरी जगह के लिए निकल गए. अन्य कई जगहों पर चलाये जा रहे चेकिंग अभियान का वरीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया. जिले में विभिन्न जगहों पर एक साथ चेकिंग होने से वाहन चालकों में हड़कंप रहा.

चलाया गया एंटी क्राइम एस ड्राइव

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि मंगलवार की रात 10 बजे तक तथा बुधवार की सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक जिले में एंटी क्राइम एस ड्राइव चलाया गया. अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया गया था. इसके अलावा अवैध नशीले पदार्थ के निर्माण, बिक्री, भंडारण व परिवहन की जांच की गयी. बताया कि जिले के सभी थानाध्यक्ष, एसडीपीओ व पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था. सभी थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन