ePaper

Darbhanga: डूबने से तीन किशोरियों समेत चार बच्चों की गई जान

Updated at : 19 Sep 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga: डूबने से तीन किशोरियों समेत चार बच्चों की गई जान

जिला के दो अलग-अलग स्थानों पर डूबने से चार बच्चों की जान चली गयी. इसमें जाले के मुरैठा में जहां तीन किशोरियों की मौत हो गयी, वहीं बहेड़ी के तुर्की में एक किशोर काल कलवित हो गया.

विज्ञापन

दरभंगा. जिला के दो अलग-अलग स्थानों पर डूबने से चार बच्चों की जान चली गयी. इसमें जाले के मुरैठा में जहां तीन किशोरियों की मौत हो गयी, वहीं बहेड़ी के तुर्की में एक किशोर काल कलवित हो गया. मुरैठा में शारदीय नवरात्र के दौरान भगवती दुर्गा को संध्या दीप दान के लिए तीनों किशोरियां मिट्टी लाने गयी थी. वहीं पोखर में नहाने के क्रम में तुर्की में किशोर की जान चली गयी. मृतकाओं में मुरैठा के रामदलया शर्मा की पोती अमृता (12), सुंदर शर्मा की पोती संगीता (13) तथा सीताराम शर्मा की पोती शालिनी (14) शामिल थी. वहीं बहेड़ी के तुर्की में संतोष कुमार के पुत्र रिंकी कुमार (13) के रूप में मृतक किशोर की पहचान हुई. इस घटना से इलाके में मातम पसर गया है. त्योहार का उमंग काफूर हो गया.

एक-दूसरे को बचाने में चली गयी तीन किशोरियों की जान

जाले के मुरैठा गांव में शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे बजे तीनों किशोरी दुर्गा पूजा के दौरान सांझ दिखाने के लिए दीप बनाने के लिए पीली मिट्टी लाने मुरैठा स्टेशन से पश्चिम एक तालाब के किनारे गयी थी. बताया जाता है कि वहां पहुंचते ही अचानक तेज बारिश होने लगी. घर लौटने के क्रम में फिसलन से भरी मिट्टी के कारण एक किशोरी का पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरी. दूसरी किशोरी उसे बचाने गई तो उसका भी पैर फिसल गया. फिर तीसरी किशोरी ने भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी फिसलकर तालाब में चली गई और तीनों डूब गई. एक बकड़ी चराने वाले लड़के की नजर इस पर पड़ी. उसने गांव आकर लोगों को बताया. लोग आनन-फानन में पहुंचे. तीनों को बहार निकला. इसी बीच ग्रामीण ने डायल 102 को सूचित किया. एम्बुलेंस आई. तीनों को सीएचसी ले गई. मौके पर तैनात चिकित्सक ने सभी को मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया. एक साथ तीनों किशोरियों की मौत से पूरा क्षेत्र में मातम पसर गया है.

गहरे पानी में चले जाने से डूब गया रिंकी

बहेड़ी के सुसारी-तुर्की पंचायत के तुर्की निवासी संतोष कुमार का पुत्र रिंकी कुछ साथियों के साथ गांव स्थित विद्यालय के बगल वाले पोखर में नहाने गया था. नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया. उसे डूबते देख साथ गये साथियों ने शोर मचाते हुए परिजन को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलते ही परिजन समेत ग्रामीण तालाब किनारे पहुंचे. रिंकी को बाहर निकाला. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व सीओ को दी. सूचना पर सीओ ने राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार ठाकुर को घटना स्थल पर भेजा. वहीं स्थानीय पुलिस भी पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. इधर रिंकी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था. स्थानीय चरण सिंह यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने सीओ से मृतक के आश्रित को सरकारी मुआवजा देने की मांग की. इस संबंध में सीओ धनश्री बाला ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को स्थल पर भेजा गया है. नियमानुसार सरकारी मुआवजा जल्द उपलब्ध कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन