ePaper

Darbhanga News: मुंबई के लिए काफी देरी से हुआ विमानों का परिचालन

Updated at : 03 Nov 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: मुंबई के लिए काफी देरी से हुआ विमानों का परिचालन

Darbhanga News:दरभंगा हवाई अड्डे से सोमवार को मुंबई रूट पर विमानों का परिचालन काफी देरी से हुआ.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डे से सोमवार को मुंबई रूट पर विमानों का परिचालन काफी देरी से हुआ. निर्धारित समय से कई घंटे बाद यात्रियों को उड़ान भरी. जानकारी के अनुसार दोपहर 12.35 बजे दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट लगभग चार घंटे देरी से शाम 4.54 बजे रवाना हुई. इसी रूट पर दोपहर 1.20 बजे उड़ान भरने वाली दूसरी फ्लाइट भी निर्धारित समय से लगभग एक घंटे की देरी से दोपहर 2.12 बजे प्रस्थान कर सकी. विमान सेवाओं में देरी से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा. कई यात्री समय पर मुंबई पहुंचने के लिए परेशान दिखे. कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्हें एयरलाइंस की ओर से देरी की सूचना समय पर नहीं दी गई, जिससे घंटों हवाई अड्डे पर इंतजार करना पड़ा. जानकारी के अनुसार मुंबई से ही दरभंगा के लिये विमान लेट से रवाना हुआ था. इस कारण जहाज का टाइम टेबल बिगड़ गया. रविवार को 18 प्लेन में 2924 लोगों ने यात्रा की थी.

अन्य महानगरों के लिए करीब- करीब समय से हुआ विमानों का परिचालन

जानकारी के अनुसार दिल्ली, कोलकाता व हैदराबाद महानगरों के लिए दरभंगा से विमानों का परिचालन लगभग निर्धारित समय पर हुआ. सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट से कुल 16 उड़ानों का संचालन हुआ. इनमें से अधिकांश उड़ानें समय पर रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन