दरभंगा- मुंबई रूट पर रद्द रही विमान सेवा

Updated:
विज्ञापन
दरभंगा- मुंबई रूट पर रद्द रही विमान सेवा

दरभंगा हवाई अड्डा से मंगलवार को मुंबई रूट पर विमान सेवा ठप रही.

विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से मंगलवार को मुंबई रूट पर विमान सेवा ठप रही. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार अचानक फ्लाइट कैंसिल कर दिये जाने से लोगों में काफी आक्रोश दिखा. मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री व कर्मियों के साथ तीखी नोंकझोंक होने की भी बात कही जा रही है. इधर, मंगलवार को यहां से 12 फ्लाइट की सर्विस दी गयी. दिल्ली रूट पर सबसे अधिक आधा दर्जन प्लेन का आना- जाना हुआ. हैदराबाद, बेंगलुरु व कोलकाता रूट मिलाकर कुल छह जहाज का परिचालन हुआ. बताया गया कि सभी रूटों पर विमानों का संचालन समय से हुआ. आज यहां से एक दर्जन विमान में 1813 लोगों ने सफर किया. सोमवार को 16 फ्लाइट में 2404 पैसेंजरों ने यात्रा की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन