देसी कट्टा व कारतूस के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार

Updated at : 28 Jan 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
देसी कट्टा व कारतूस के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार

Darbhanga News:पुलिस ने मंगलवार की शाम फकदौलिया गाछी में छापेमारी कर सचिन यादव समेत पांच बदमाशों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. कुशेश्वरस्थान पुलिस ने गुप्त सूचना पर 27 जनवरी की शाम फकदौलिया गाछी में छापेमारी कर सचिन यादव समेत पांच बदमाशों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि समकालीन अभियान के दौरान गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं. सूचना पर फकदौलिया गाछी में पुलिस ने छापेमारी की और सचिन यादव, अमरजीत राय, मनन सिंह, शिव साह व कुंदन पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि एक बिना नंबर की बाइक, एक देसी कट्टा, एक कारतूस, एक सोने की चेन, एक जोड़ी कान की बाली तथा चार मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार बदमाशों को हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन