एसडीओ ने मतदान केंद्रों पर पर्ची वितरण का लिया जायजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 11:22 PM
लोकसभा चुनाव को लेकर बूथों पर दो दिवसीय मतदाता पर्ची वितरण विशेष शिविर लगायी गयी.
कुशेश्वरस्थान. लोकसभा चुनाव को लेकर बूथों पर दो दिवसीय मतदाता पर्ची वितरण विशेष शिविर लगायी गयी. पहले दिन मंगलवार को एसडीओ उमेश कुमार भारती ने आधा दर्जन बूथों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 104, 105, 106, 107, 108, 109 सहित कई अन्य पर पर्ची वितरण कार्य की समीक्षा की. संबंधित बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिया. एक भी मतदाता पर्ची से वंचित नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश बीएलओ को दिया. किसी भी मतदाता द्वारा शिकायत मिलने पर संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने प्रतिदिन पर्ची वितरण प्रतिवेदन नियमित समय पर देने का निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ ललन कुमार चौधरी, सीओ राकेश सिंह यादव समेत बीएलओ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










