ePaper

बिहार के दरभंगा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी पुलिस की गोली

Updated at : 27 Jan 2025 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
bihar crime

bihar crime (सांकेतिक)

बिहार के दरभंगा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है. पुलिस पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन

दरभंगा में पुलिस और अपराधियों के बीच रविवार की रात को मुठभेड़ हुई है. जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में बीती रात हुई मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है. पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलायी जो एक अपराधी को लग गयी. घायल अपराधी का इलाज डीएमसीएच में पुलिस के द्वारा कराया जा रहा है.

दरभंगा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़

जख्मी अपराधी की पहचान शुभम कुमार रूप में कई गई है. फिलहाल पुलिस अभी इसके अपराध के विषय मे जानकारी देने से बच रही है. डीएसपी सदर अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जख्मी एक अपराधी शुभम का इलाज चल रहा है. उससे पूछताछ के बाद जानकारी दी जाएगी.

पुलिस की गश्ती गाड़ी पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चलायी गोली

बताया जाता है देर रात कमतौल थाना की पुलिस गश्ती कर रही थी. इस दौरान पुलिस को देखते ही अपराधियों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई. जिसमें पुलिस के तरफ से हुई जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लगी है. जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

बोले डीएसपी

इस संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी जख्मी अपराधी का इलाज कराया जा रहा है. पुलिस जख्मी अपराधी का इतिहास खंगालने में लगी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन