Darbhanga: छठ पर्व को लेकर बिजली विभाग सर्तक, मोबाइल के साथ घाटों पर मौजूद रहेंगे कर्मी

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

लोक आस्था का महापर्व छठ के मद्देनजर बिजली विभाग पूरी तरह सर्तकता बरत रहा है.

विज्ञापन

दरभंगा. लोक आस्था का महापर्व छठ के मद्देनजर बिजली विभाग पूरी तरह सर्तकता बरत रहा है. घाट व पहुंच पथों में लाइन के नीचे जरूरत के अनुसार सुरक्षा के इंतजाम करने में विभाग जुटा है. लटकते डिस, वाइ-फाइ केबुल को ऊंचा करने, पोलों पर पेंट चढ़ाने आदि कार्य किये जा रहे हैं. एलटी लाइनों में सुरक्षा के लिए सेपरेटर लगा दिया गया है. निर्वाध बिजली आपूर्ति तथा आकास्मिक घटना पर त्वरित कार्रवाई के लिये विभाग ने अधिकारियों व कर्मियों को प्रतिनियुक्त कर दिया है. त्वरित कार्रवाई के लिये शहर के विभिन्न घाटों पर कर्मियों की प्रतिनियुक्त की गयी है. इइइ विकास कुमार ने इस बावत आदेश जारी किया है. जारी निर्देश में मोबाइल साथ में रखने के लिये कहा गया है. बिजली संबंधित समस्या की सूचना मिलते ही संबंधित कर्मी नियंत्रण कक्ष, संबंधित जेइ, एइ व पीएसएस को देंगे. अर्बन कार्यालय स्थित फ्यूज कॉल सेंटर को नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. इसका नंबर 7763818777 है. सोमवार की दोपहर दो बजे से लेकर मंगलवार की सुबह 10 बजे तक के लिए सभी को प्रतिनियुक्त किया गया है. घाटों की समीक्षा करने के लिए प्रशाखावार जेई को निर्देश दिया है. वहीं घोषित किए गए बागमती नदी घाटों पर एहतियातन विभाग पूर्व के वर्षों की तरह इस बार भी कर्मियों की तैनाती की है. गंगासागर पर जेइ विकास कुमार तथा किलाघाट नियंत्रण कक्ष पर जेइ प्रश्नजीत कुमार मिश्र को तैनात किया गया है. हराही पोखर पर जेइ रवींद्र कुमार, शाहगंज के लिये जेइ आलोक कुमार, केएम टैंक पर जेइ नेहा कुमारी, राय साहब पोखर पर जेइ मो दानिश, लक्ष्मीसागर पोखर पर जेइ सुरेश कुमार रहेंगे. वहीं तालाबों पर लाइन मैन की भी ड्यूटी लगाई गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन