Darbhanga News: दरभंगा हवाई अड्डा से आठ विमानों का नहीं हो सका परिचालन

Darbhanga News:दरभंगा हवाई अड्डा से मंगलवार को अधिकांश फ्लाइट का परिचालन ठप रहा.
Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से मंगलवार को अधिकांश फ्लाइट का परिचालन ठप रहा. आज धूप खिली थी, बावजूद 12 में से आठ विमानों का आना-जाना नहीं हो सका. इस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी. आज यहां से केवल मुंबई व हैदराबाद रूट पर विमान सेवा दी गई. दोनों रूट पर विमान का परिचालन काफी विलंब से हुआ. बताया गया कि महानगरों में अनुकूल मौसम नहीं होने के कारण समय से जहाज नहीं उड़ा. इधर, विमानन कंपनी के कर्मियों का कहना है कि ऑपरेशनल कारण से फ्लाइट को रद्द करना पड़ा. मौसम अनुकूल होने पर उड़ान सेवा सामान्य हो जायेगी. वहीं दिल्ली, कोलकाता व बेंगलुरु रूट पर परिचालन रद्द कर दिया गया. दिल्ली रूट पर सबसे अधिक चार प्लान उड़ने वाले थे. मालूम हो कि दरभंगा एयरपोर्ट से रोजाना पांच रूट दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद व कोलकता के लिए उड़ान सेवा है. इसके अलावा कनेक्टिंग फ्लाइट से भी लोग दरभंगा आते- जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




