केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर छात्रों ने मनाया जश्न

छात्रों को मिठाई खिलाते मुन्ना खान | Prabhat Khabar Network
दरभंगा में छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर जश्न मनाया. खान चौक पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई, जिसमें कांग्रेस नेता मुन्ना खान भी शामिल हुए.
Darbhanga News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद दरभंगा के खान चौक पर छात्रों ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. इस मौके पर कांग्रेस नेता मुन्ना खान भी मौजूद रहे.
खान चौक पर छात्रों ने मनाया जश्न
जश्न के दौरान कांग्रेस नेता मुन्ना खान ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य के साथ जिस तरह खिलवाड़ किया जा रहा था, उसके खिलाफ यह छात्रों के संघर्ष और एकजुटता की जीत है. उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और जब-जब उनके अधिकारों तथा निष्पक्ष व्यवस्था पर आंच आएगी, वे छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे.
छात्रों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने की बात
मुन्ना खान ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है तथा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










