बाल विवाह और मानव तस्करी के खिलाफ बहेड़ा में बड़ा अभियान, लोगों ने ली जागरूकता की शपथ

Updated:
विज्ञापन
बाल विवाह श्रम व मानव तस्कर पर रोक की शपथ लेते बहेडा थाना की पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

बाल विवाह श्रम व मानव तस्कर पर रोक की शपथ लेते बहेडा थाना की पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य

प्रखंड बेनीपुर में बाल विवाह, बाल श्रम और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए जागरूकता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अभियान का उद्देश्य समाज की सामूहिक भागीदारी से इन सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाना है.

विज्ञापन

Darbhanga News: प्रखंड बेनीपुर, बहेड़ा थाना एवं सेंटर डायरेक्ट की कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बहेड़ा थाना परिसर में बाल विवाह, बाल श्रम एवं मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना के दारोगा दीपक कुमार ने की. इस अवसर पर दारोगा आभा कुमारी, फिरदौस तब्बसुम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

Benipur News: सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सामूहिक प्रयास पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेंटर डायरेक्ट के प्रखंड समन्वयक त्रिपुरारि कुमार एवं सत्य प्रकाश ने कहा कि समाज, प्रशासन और आम लोगों के सामूहिक प्रयास से ही बाल विवाह, बाल श्रम और मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है. उन्होंने लोगों से ऐसे मामलों की सूचना समय पर प्रशासन को देने की अपील की.

प्लस टू विद्यालय में छात्रों को किया गया जागरूक

थाना परिसर में कार्यक्रम के बाद प्लस टू विद्यालय, बहेड़ा में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान बाल विवाह, बाल श्रम और मानव तस्करी से होने वाले सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई.

सभी ने ली जागरूकता की शपथ

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को बाल विवाह, बाल श्रम और मानव तस्करी के खिलाफ जागरूक रहने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई. आयोजकों ने कहा कि बच्चों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है.

यह भी पढ़ें: ईवीएम, वीवीपैट और नोटा की जानकारी के साथ छात्रों ने लिया मतदान जागरूकता का संकल्प


विज्ञापन
सुबोध नारायण पाठक

लेखक के बारे में

By सुबोध नारायण पाठक

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन