Darbhanga News: पीओ के विदाई समारोह के बाद की शराब पार्टी
Author Prabhat kumar
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:मनरेगा कार्यालय से नशे की हालत में एक मनरेगा कर्मी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान. मनरेगा कार्यालय से नशे की हालत में एक मनरेगा कर्मी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के कासिमपुर के विजय कुमार यादव, अदलपुर के राहुल कुमार पासवान, परमानंदपुर के राम नरेश यादव तथा मनरेगा कर्मी बेनीपुर के सवेरा कुमार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार मंगलवार को मनरेगा कार्यालय में पीओ संजीव कुमार का विदाई समारोह आयोजित किया गया था. समारोह संपन्न होने के बाद वहां नशापान किये जाने की सूचना पुलिस को किसी ने दी. सूचना पर सअनि मंटू पासवान के नेतृत्व में पुलिस पहुंचे बल ने मनरेगा कार्यालय में छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










